बाइबल से चयनित पद [In other languages]
A A A A A  
POWER OF PRAISE

आराधना के परिणाम - RESULTS OF PRAISE

2 Chronicles 20:22 And when they began to sing and to praise, the LORD set ambushments against the children of Ammon , Moab , and mount Seir , which were come against Judah ; and they were smitten.

जिस समय वे गाकर स्तुति करने लगे, उसी समय यहोवा ने अम्मोनियों, मोआबियों और सेईर के पहाड़ी देश के लोगों पर जो यहूदा के विरुद्ध आ रहे थे, घातकों को बैठा दिया और वे मारे गए। - २ इतिहास २०:२२

Nehemiah 8:10B the joy of the LORD is your strength.

...क्योंकि यहोवा का आनन्द तुम्हारा दृढ़ गढ़ है। - नेहेमेयाह ८:१०

Psalms 50:23 Whoso offereth praise glorifieth me: and to him that ordereth his conversation aright will I shew the salvation of God.

धन्यवाद के बलिदान का चढ़ानेवाला मेरी महिमा करता है; और जो अपना चरित्र उत्तम रखता है उसको मैं परमेश्वर का किया हुआ उद्धार दिखाऊंगा। - भजन संहिता ५०:२३

Psalms 89:15 Blessed is the people that know the joyful sound: they shall walk, O LORD, in the light of thy countenance.

क्या ही धन्य है वह समाज जो आनन्द के ललकार को पहिचानता है; हे यहोवा वे लोग तेरे मुख के प्रकाश में चलते हैं। - भजन संहिता ८९:१५

Jeremiah 30:19 And out of them shall proceed thanksgiving and the voice of them that make merry: and I will multiply them, and they shall not be few; I will also glorify them, and they shall not be small.

तब उन में से धन्य कहने, और आनन्द करने का शब्द सुनाई पड़ेगा। मैं उनका वैभव बढ़ाऊंगा, और वे थोड़े न होंगे। - यर्मियाह ३०:१९

Acts 2:47 Praising God, and having favour with all the people. And the Lord added to the church daily such as should be saved.

परमेश्वर की स्‍तुति करते थे, और सब लोग उन से प्रसन्न थे; और जो उद्धार पाते थे, उनको प्रभु प्रति दिन उन में मिला देता था। - प्रेरितों के काम २:४७

Philippians 4:6 Be careful for nothing; but in every thing by prayer and supplication with thanksgiving let your requests be made known unto God.

किसी भी बात की चिन्‍ता मत करो; परन्‍तु हर एक बात में तुम्हारे निवेदन, प्रार्थना और बिनती के द्वारा धन्यवाद के साथ परमेश्वर के सम्मुख अपस्थित किए जाएं। - फिलिप्पियों ४:६

Matthew 5:10-12 Blessed are they which are persecuted for righteousness' sake: for theirs is the kingdom of heaven. Blessed are ye, when men shall revile you, and persecute you , and shall say all manner of evil against you falsely, for my sake. Rejoice, and be exceeding glad: for great is your reward in heaven: for so persecuted they the prophets which were before you.

धन्य हो तुम, जब मनुष्य मेरे कारण झूठ बोल बोलकर तुम्हरे विरोध में सब प्रकार की बुरी बात कहें। आनन्‍दित और मगन होना क्‍योंकि तुम्हारे लिये स्‍वर्ग में बड़ा फल है इसलिये कि उन्‍होंने उन भविष्यद्वक्ताओं को जो तुम से पहिले थे इसी रीति से सताया था। तुम पृथ्वी के नमक हो; परन्‍तु यदि नमक का स्‍वाद बिगड़ जाए, तो वह फिर किस वस्‍तु से नमकीन किया जाएगा? - मत्ती ५:१०-१२

Luke 6:22, 23 Blessed are ye, when men shall hate you, and when they shall separate you from their company , and shall reproach you , and cast out your name as evil, for the Son of man's sake.
Rejoice ye in that day, and leap for joy: for, behold, your reward is great in heaven: for in the like manner did their fathers unto the prophets.

धन्य हो तुम, जब मनुष्य के पुत्र के कारण लोग तुम से बैर करेंगे, और तुम्हें निकाल देंगे, और तुम्हारी निन्‍दा करेंगे, और तुम्हारा नाम बुरा जानकर काट देंगे। उस दिन आनन्‍दित होकर उछलना, क्‍योंकि देखो, तुम्हारे लिये स्‍वर्ग में बड़ा प्रतिफल है; उन के बाप-दादे भविष्यद्वक्ताओं के साथ भी वैसा ही किया करते थे। - लूका ६:२२, २३

John 16:33 In the world ye shall have tribulation: but be of good cheer; I have overcome the world.

संसार में तुम्हें क्‍लेश होता है, परन्‍तु ढाढ़स बांधो, मैं ने संसार को जीत लिया है। - युहन्ना १६:३३

Acts 5:41 And they departed from the presence of the council, rejoicing that they were counted worthy to suffer shame for his name.

वे इस बात से आनन्‍दित होकर महासभा के साम्हने से चले गए, कि हम उसके नाम के लिये निरादर होने के योग्य तो ठहरे। - प्रेरितों के काम ५:४१

Romans 9: 20 Nay but, O man, who art thou that repliest against God? Shall the thing formed say to him that formed it , Why hast thou made me thus?

हे मनुष्य, भला तू कौन है, जो परमेश्वर का साम्हना करता है? क्‍या गढ़ी हुई वस्‍तु गढ़नेवाले से कह सकती है कि तू ने मुझे ऐसा क्‍यों बनाया है? - रोमियों ९:२०

2 Corinthians 6:10 As sorrowful, yet alway rejoicing; as poor, yet making many rich; as having nothing, and yet possessing all things.

शोक करनेवाले के समान हैं, परन्‍तु सर्वदा आनन्‍द करते हैं, कंगालों के जैसे हैं, परन्‍तु बहुतों को धनवान बना देते हैं; ऐसे हैं जैसे हमारे पास कुछ नहीं तौभी सब कुछ रखते हैं। - २ कुरिन्थियों ६:१०

Philippians4:11B I have learned, in whatsoever state I am, therewith to be content.

...क्‍योंकि मैं ने यह सीखा है कि जिस दशा में हूं, उसी में सन्‍तोष करूं। - फिलिप्पियों ४:११

1 Thessalonians 5:18 In every thing give thanks: for this is the will of God in Christ Jesus concerning you.

हर बात में धन्यवाद करो; क्‍योंकि तुम्हारे लिये मसीह यीशु में परमेश्वर की यहीं इच्‍छा है। - १ थिस्सलुनिकियों ५:१८

Hebrews 10:34 For ye had compassion of me in my bonds, and took joyfully the spoiling of your goods, knowing in yourselves that ye have in heaven a better and an enduring substance.

क्‍योंकि तुम कैदियों के दुख में भी दुखी हुए, और अपनी संपत्ति भी आनन्‍द से लुटने दी, यह जानकर, कि तुम्हारे पास स्वर्ग में एक और भी उत्तम और सर्वदा ठहरने वाली संपत्ति है। - इब्रानियों १०:३४

1 Peter 1:8 Whom having not seen, ye love; in whom, though now ye see him not, yet believing, ye rejoice with joy unspeakable and full of glory:

उस से तुम बिन देखे प्रेम रखते हो, और अब तो उस पर बिन देखे भी विश्वास करके ऐसे आनन्‍दित और मगन होते हो, जो वर्णन से बाहर और महिमा से भरा हुआ है। - १ पतरस १:८

1 Peter 3:14 But and if ye suffer for righteousness' sake, happy are ye : and be not afraid of their terror, neither be troubled;

और यदि तुम धर्म के कारण दुख भी उठाओ, तो धन्य हो; पर उन के डराने से मत डरो, और न घबराओ। - १ पतरस ३:१४

1 Peter 4:13, 16 But rejoice, inasmuch as ye are partakers of Christ's sufferings; that, when his glory shall be revealed, ye may be glad also with exceeding joy. Yet if any man suffer as a Christian, let him not be ashamed; but let him glorify God on this behalf.

पर जैसे जैसे मसीह के दुखों में सहभागी होते हो, आनन्‍द करो, जिस से उसकी महिमा के प्रगट होते समय भी तुम आनन्‍दित और मगन हो। पर यदि कोई मसीही होने के कारण दुख पाए, तो लज्ज़ित न हो, पर इस बात के लिये परमेश्वर की महिमा करे। - १ पतरस ४:१३, १६


प्रभु की स्तुती और धन्यवाद करना - PRAISING ﹠ THANKING THE LORD

Psalms 32:11 Be glad in the LORD, and rejoice, ye righteous: and shout for joy, all ye that are upright in heart.

हे धर्मियों यहोवा के कारण आनन्दित और मगन हो, और हे सब सीधे मन वालों आनन्द से जय जयकार करो। - भजन संहिता ३२:११

Psalms 33:1 Rejoice in the LORD, O ye righteous: for praise is comely for the upright.

हे धर्मियों यहोवा के कारण जय जयकार करो क्योंकि धर्मी लोगों को स्तुति करनी सोहती है। - भजन संहिता ३३:१

Psalms 34:1 A Psalm of David, when he changed his behaviour before Abimelech; who drove him away, and he departed. I will bless the LORD at all times: his praise shall continually be in my mouth.

(दाऊद का भजन, जब उसने अबीमेलेक के सामने अपना व्यवहार बदला; और उसने उसे अपने सामने से निकल दिया।) मैं हर समय यहोवा को धन्य कहा करूंगा, उसकी स्तुति निरन्तर मेरे मुख से होती रहेगी। - भजन संहिता ३४:१

Psalms 35:28 And my tongue shall speak of thy righteousness and of thy praise all the day long.

तब मेरे मुंह से तेरे धर्म की चर्चा होगी, और दिन भर तेरी स्तुति निकलेगी। - भजन संहिता ३५:२८

Psalms 68:19 Blessed be the Lord, who daily loadeth us with benefits, even the God of our salvation. Selah.

धन्य है प्रभु, जो प्रति दिन हमारा बोझ उठाता है, वही हमारा उद्धारकर्ता ईश्वर है। - भजन संहिता ६८:१९

Psalms 71:8 Let my mouth be filled with thy praise and with thy honour all the day.

मेरे मुंह से तेरे गुणानुवाद, और दिन भर तेरी शोभा का वर्णन बहुत हुआ करे। - भजन संहिता ७१:८

Psalms 92:1, 2 It is a good thing to give thanks unto the LORD, and to sing praises unto thy name, O most High: To shew forth thy lovingkindness in the morning, and thy faithfulness every night,

यहोवा का धन्यवाद करना भला है, हे परमप्रधान, तेरे नाम का भजन गाना; प्रात:काल को तेरी करूणा, और प्रति रात तेरी सच्चाई का प्रचार करना। - भजन संहिता ९२:१

Psalms 100:4 Enter into his gates with thanksgiving, and into his courts with praise: be thankful unto him, and bless his name.

उसके फाटकों से धन्यवाद, और उसके आंगनों में स्तुति करते हुए प्रवेश करो, उसका धन्यवाद करो, और उसके नाम को धन्य कहो! - भजन संहिता १००:४

Psalms 103:1, 2 Bless the LORD, O my soul: and all that is within me, bless his holy name.
Bless the LORD, O my soul, and forget not all his benefits:

हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह; और जो कुछ मुझ में है, वह उसके पवित्रा नाम को धन्य कहे! हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह, और उसके किसी उपकार को न भूलना। - भजन संहिता १०३:१,२

Psalms 107:8 Oh that men would praise the LORD for his goodness, and for his wonderful works to the children of men!

लोग यहोवा की करूणा के कारण, और उन आश्चर्यकर्मों के कारण, जो वह मनुष्यों के लिये करता है, उसका धन्यवाद करें! - भजन संहिता १०७:८

Psalms 107:22 And let them sacrifice the sacrifices of thanksgiving, and declare his works with rejoicing.

और वे धन्यवाद बलि चढ़ाएं, और जय जयकार करते हुए, उसके कामों का वर्णन करें। - भजन संहिता १०७:२२

Psalms 113:3 From the rising of the sun unto the going down of the same the LORD'S name is to be praised.

उदयाचल से लेकर अस्ताचल तक, यहोवा का नाम स्तुति के योग्य है। - भजन संहिता ११३:३

Lamentations 3:41 Let us lift up our heart with our hands unto God in the heavens.

हम स्वर्गवासी परमेश्वर की ओर मन लगाएं और हाथ फैलाएं; - विलापगीत ३:४१

JONAH 2:9 But I will sacrifice unto thee with the voice of thanksgiving;

परन्तु मैं ऊंचे शब्द से धन्यवाद करके तुझे बलिदान चढ़ाऊंगा; - JONAH 2:9

Ephesians 5:19, 20 Speaking to yourselves in psalms and hymns and spiritual songs, singing and making melody in your heart to the Lord; Giving thanks always for all things unto God and the Father in the name of our Lord Jesus Christ;

और आपस में भजन और स्‍तुतिगान और आत्मिक गीत गाया करो, और अपने अपने मन में प्रभु के साम्हने गाते और कीर्तन करते रहो। और सदा सब बातों के लिये हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम से परमेश्वर पिता का धन्यवाद करते रहो। - इफिसियों ५:१९, २०

1 Thessalonians 5:18 In every thing give thanks: for this is the will of God in Christ Jesus concerning you.

हर बात में धन्यवाद करो; क्‍योंकि तुम्हारे लिये मसीह यीशु में परमेश्वर की यहीं इच्‍छा है। - १ थिस्सलुनिकियों ५:१८

Hebrews 13:15 By him therefore let us offer the sacrifice of praise to God continually, that is, the fruit of our lips giving thanks to his name.

इसलिये हम उसके द्वारा स्‍तुति रूपी बलिदान, अर्थात उन होठों का फल जो उसके नाम का अंगीकार करते हैं, परमेश्वर के लिथे सर्वदा चढ़ाया करें। - इब्रानियों १३:१५

Revelation 19:5B Praise our God, all ye his servants, and ye that fear him, both small and great.

...हे हमारे परमेश्वर से सब डरनेवाले दासों, क्‍या छोटे, क्‍या बड़े, तुम सब उस की स्‍तुति करो। - प्रकाशितवाक्य १९:५

**पृष्ट का आरंभ - TOP OF PAGE**


 

 बाइबल से चयनित पद - Selected Bible verses
Topics:



 

पवित्र बाइबल बताती है परमेश्वर के मन को, मनुष्य की दशा को, पपियों के विनाश को और विश्वासियों के आनन्द को। इसके नियम पवित्र हैं, इसकी शिक्षाएं अनिवार्य हैं, इसका इतिहास सत्य है और इसके निर्णय कभी न बदलने वाले हैं। बुद्धिमान होने के लिये इसे पढ़िये, सुरक्षित होने के लिये इस पर विश्वास कीजिये, पवित्र होने के लिये इसका पालन कीजिये। इसमें आपको दिशा देखाने के लिये प्रकाश है, सहारा देने के लिये भोजन है, उत्साहित करने के लिये आश्वासन है। यह यात्री का नक्शा है, तीर्थयात्री की लाठी है, संचालक का दिशा निर्देशक है, योद्धा की तलवार है, और मसीही का अधिकार पत्र है। यहां स्वर्ग खुला मिलता है और पुनः प्राप्त होता है, और नरक के दरवाज़े प्रगट किये जाते हैं। मसीह इसका भव्य विष्य है, हमारी भलाई इसकी योजना है और परमेश्वर की महिमा इसका लक्ष्य है। इससे याद्दाश्त भरी होनी चहिये, दिल पर इसका राज होना चाहिये और पैर बढ़ाने के लिये इसे मार्गदर्शक होना चाहिये। इसे बारम्बार प्रार्थना और धैर्य सहित पढ़ें। यह खज़ानों की खान है, महिमा का स्वर्ग है, आनन्द की नदी है। यह आपको इस जीवन में दी गई है, न्याय के समय खोली जायेगी और सदाकाल तक समर्ण रखी जाएगी। यह सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है, कार्य का सबसे बड़ा प्रतिफल देती है और जो कोई इसके पवित्र विधानों से मखौल करता है उसे दोषी ठहराती है। - [GI]