JOB 11:18,19 And thou shalt be secure, because there is hope; yea, thou shalt dig about thee, and thou shalt take thy rest in safety. 19 Also thou shalt lie down, and none shall make thee afraid;
और तुझे आशा होगी, इस कारण तू निर्भय रहेगा; और अपने चारों ओर देख देखकर तू निर्भय विश्राम कर सकेगा। और जब तू लेटेगा, तब कोई तुझे डराएगा नहीं, और बहुतेरे तुझे प्रसन्न करने का यत्न करेंगे। परन्तु दुष्ट लोगों की आंखें रह जाएंगी, और उन्हें कोई शरुण स्थान न मिलेगा और उनकी आशा यही होगी कि प्राण निकल जाए। - अय्युब ११:१८,१९
Psalms 3:5 I laid me down and slept; I awaked; for the LORD sustained me.
मैं लेटकर सो गया; फिर जाग उठा, क्योंकि यहोवा मुझे सम्हालता है। - भजन संहिता ३:५
Psalms 4:8 I will both lay me down in peace, and sleep: for thou, LORD, only makest me dwell in safety.
मैं शान्ति से लेट जाऊंगा और सो जाऊंगा; क्योंकि, हे यहोवा, केवल तू ही मुझ को एकान्त में निश्चिन्त रहने देता है। - भजन संहिता ४:८
Psalms 91:5 Thou shalt not be afraid for the terror by night; nor for the arrow that flieth by day;
तू न रात के भय से डरेगा, और न उस तीर से जो दिन को उड़ता है; - भजन संहिता ९१:५
Proverbs 3:24 When thou liest down, thou shalt not be afraid: yea, thou shalt lie down, and thy sleep shall be sweet.
जब तू लेटेगा, तब भय न खाएगा; हाँ, जब तू लेटेगा, तब तुझे सुख की नींद आएगी। - नीतिवचन ३:२४
सामर्थ एवं स्वास्थय - Strength Health
Exodus 23:25 And ye shall serve the LORD your God, and he shall bless thy bread, and thy water; and I will take sickness away from the midst of thee.
और तुम अपने परमेश्वर यहोवा की उपासना करना, तब वह तेरे अन्न जल पर आशीष देगा, और तेरे बीच में से रोग दूर करेगा। - निर्गमन २३:२५
2 Kings 20:5B Thus saith the LORD, the God of David thy father, I have heard thy prayer, I have seen thy tears: behold, I will heal thee:
तेरे मूलपुरुष दाऊद का परमेश्वर यहोवा यों कहता है, कि मैं ने तेरी प्रार्यना सुनी और तेरे आंसू देखे हैं, देख मैं तुझे चंगा करता हूँ; - २ राजा २०:५
1 Chronicles 11:9 So David waxed greater and greater: for the LORD of hosts was with him.
और दाऊद की प्रतिष्ठा अधिक बढ़ती गई और सेनाओं का यहोवा उसके संग था। - १ इतिहास ११:९
Psalms 21:1 The king shall joy in thy strength, O LORD; and in thy salvation how greatly shall he rejoice!
हे यहोवा तेरी सामर्थ्य से राजा आनन्दित होगा, और तेरे किए हुए उद्धार से वह अति मगन होगा। - भजन संहिता २१:१
Psalms 21:4 He asked life of thee, and thou gavest it him, even length of days for ever and ever.
उस ने तुझ से जीवन मांगा, ओर तू ने जीवनदान दिया? तू ने उसको युगानुयुग का जीवन दिया है। - भजन संहिता २१:४
Psalms 21:6 For thou hast made him most blessed for ever: thou hast made him exceeding glad with thy countenance.
क्योंकि तू ने उसको सर्वदा के लिये आशीषित किया है; तू अपने सम्मुख उसको हर्ष और आनन्द से भर देता है। - भजन संहिता २१:६
Psalms 34:20 He keepeth all his bones: not one of them is broken.
वह उसकी हड्डी हड्डी की रक्षा करता है, और उन में से एक भी टूटने नहीं पाती। - भजन संहिता ३४:२०
Psalms 71:17, 18, 17 O God, thou hast taught me from my youth: and hitherto have I declared thy wondrous works.
Now also when I am old and grayheaded, O God, forsake me not; until I have shewed thy strength unto this generation, and thy power to every one that is to come.
े परमेश्वर, तू तो मुझ को बचपन ही से सिखाता आया है, और अब तक मैं तेरे आश्चर्य कर्मों का प्रचार करता आया हूं। इसलिये हे परमेश्वर जब मैं बूढ़ा हो जाऊं और मेरे बाल पक जाएं, तब भी तू मुझे न छोड़, जब तक मैं आनेवाली पीढ़ी के लोगों को तेरा बाहुबल और सब उत्पन्न होने वालों को तेरा पराक्रम सुनाऊं। - भजन संहिता ७१:१७,१८
Psalms 112:7 He shall not be afraid of evil tidings: his heart is fixed, trusting in the LORD.
वह बुरे समाचार से नहीं डरता; उसका हृदय यहोवा पर भरोसा रखने से स्थिर रहता है। - भजन संहिता ११२:७
Psalms 144:12 That our sons may be as plants grown up in their youth; that our daughters may be as corner stones, polished after the similitude of a palace:
जब हमारे बेटे जवानी के समय पौधों की नाईं बढ़े हुए हों, और हमारी बेटियां उन कोने वाले पत्थरों के समान हों, जो मन्दिर के पत्थरों की नाईं बनाए जाएं। - भजन संहिता १४४:१२
Proverbs 3:23 Then shalt thou walk in thy way safely, and thy foot shall not stumble.
और तू अपने मार्ग पर निडर चलेगा, और तेरे पांव में ठेस न लगेगी। - नीतिवचन ३:२३
3 John 1:2 Beloved, I wish above all things that thou mayest prosper and be in health, even as thy soul prospereth.
हे प्रिय, मेरी यह प्रार्थना है कि जैसे तू आत्मिक उन्नति कर रहा है, वैसे ही तू सब बातों में उन्नति करे, और भला चंगा रहे। - ३ युहन्ना १:२
Topics: |
||
|
|
||
पवित्र बाइबल बताती है परमेश्वर के मन को, मनुष्य की दशा को, पपियों के विनाश को और विश्वासियों के आनन्द को। इसके नियम पवित्र हैं, इसकी शिक्षाएं अनिवार्य हैं, इसका इतिहास सत्य है और इसके निर्णय कभी न बदलने वाले हैं। बुद्धिमान होने के लिये इसे पढ़िये, सुरक्षित होने के लिये इस पर विश्वास कीजिये, पवित्र होने के लिये इसका पालन कीजिये। इसमें आपको दिशा देखाने के लिये प्रकाश है, सहारा देने के लिये भोजन है, उत्साहित करने के लिये आश्वासन है। यह यात्री का नक्शा है, तीर्थयात्री की लाठी है, संचालक का दिशा निर्देशक है, योद्धा की तलवार है, और मसीही का अधिकार पत्र है। यहां स्वर्ग खुला मिलता है और पुनः प्राप्त होता है, और नरक के दरवाज़े प्रगट किये जाते हैं। मसीह इसका भव्य विष्य है, हमारी भलाई इसकी योजना है और परमेश्वर की महिमा इसका लक्ष्य है। इससे याद्दाश्त भरी होनी चहिये, दिल पर इसका राज होना चाहिये और पैर बढ़ाने के लिये इसे मार्गदर्शक होना चाहिये। इसे बारम्बार प्रार्थना और धैर्य सहित पढ़ें। यह खज़ानों की खान है, महिमा का स्वर्ग है, आनन्द की नदी है। यह आपको इस जीवन में दी गई है, न्याय के समय खोली जायेगी और सदाकाल तक समर्ण रखी जाएगी। यह सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है, कार्य का सबसे बड़ा प्रतिफल देती है और जो कोई इसके पवित्र विधानों से मखौल करता है उसे दोषी ठहराती है। - [GI]