हियाव, कायल होना - Boldness ﹠ Conviction
Psalms 119:46 I will speak of thy testimonies also before kings, and will not be ashamed.
मैं तेरी चितौनियों की चर्चा राजाओं के साम्हने भी करूंगा, और संकोच न करूंगा। - भजन ११९:४६
Proverbs 29:25 The fear of man bringeth a snare: but whoso putteth his trust in the LORD shall be safe.
मनुष्य का भय खाना फन्दा हो जाता है, परन्तु जो यहोवा पर भरोसा रखता है वह ऊंचे स्थान पर चढ़ाया जाता है। - नीतिवचन २९:२५
Isaiah 40:9 lift up thy voice with strength; lift it up, be not afraid; say unto the cities of Judah , Behold your God!
...बहुत ऊंचे शब्द से सुना, ऊंचे शब्द से सुना, मत डर; यहूदा के नगरों से कह, अपने परमेश्वर को देखो! - यशायाह ४०:९
Isaiah 50:4A The Lord GOD hath given me the tongue of the learned, that I should know how to speak a word in season to him that is weary.
प्रभु यहोवा ने मुझे सीखने वालों की जीभ दी है कि मैं थके हुए को अपने वचन के द्वारा संभालना जानूं। - यशायाह ५०:४
Jeremiah 1:7B Say not, I am a child: for thou shalt go to all that I shall send thee, and whatsoever I command thee thou shalt speak.
....मत कह कि मैं लड़का हूँ: क्योंकि जिस किसी के पास मैं तुझे भेजूं वहां तू जाएगा, और जो कुछ मैं तुझे आज्ञा दूं वही तू कहेगा। - यर्मियाह १:७
Ezekiel 3:9 As an adamant harder than flint have I made thy forehead: fear them not, neither be dismayed at their looks, though they be a rebellious house.
मैं तेरे माथे को हीरे के तुल्य कड़ा कर देता हूँ जो चकमक पत्थर से भी कड़ा होता है: सो तू उन से न डरना, और न उनके मुंह देखकर तेरा मन कच्चा हो, क्योंकि वे बलवई घराने के हैं। - यहेजेकेल ३:९
Matthew 5:14, 15 Ye are the light of the world. A city that is set on an hill cannot be hid. Neither do men light a candle, and put it under a bushel, but on a candlestick; and it giveth light unto all that are in the house.
तुम जगत की ज्योति हो। जो नगर पहाड़ पर बसा हुआ है वह छिप नहीं सकता। और लोग दिया जलाकर पैमाने के नीचे नहीं परन्तु दीवट पर रखते हैं, तब उस से घर के सब लोगों को प्रकाश पहुंचता है। - मत्ती ५:१४, १५
Matthew 5:16 Let your light so shine before men, that they may see your good works, and glorify your Father which is in heaven.
उसी प्रकार तुम्हारा उजियाला मनुष्यों के साम्हने चमके कि वे तुम्हारे भले कामों को देखकर तुम्हारे पिता की, जो स्वर्ग में हैं, बड़ाई करें। - मत्ती ५:१६
Mark 8:38 Whosoever therefore shall be ashamed of me and of my words in this adulterous and sinful generation; of him also shall the Son of man be ashamed, when he cometh in the glory of his Father with the holy angels.
जो कोई इस व्यभिचारी और पापी जाति के बीच मुझ से और मेरी बातों से लजाएगा, मनुष्य का पुत्र भी जब वह पवित्र दूतों के साथ अपने पिता की महिमा सहित आएगा, तब उससे भी लजाएगा। - मरकुस ८:३८
ACTS 1:8 But ye shall receive power, after that the Holy Ghost is come upon you: and ye shall be witnesses unto me both in Jerusalem , and in all Judaea, and in Samaria , and unto the uttermost part of the earth.
परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ पाओगे: और यरूशलेम और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह होगे। प्रेरितों १:८
ACTS 4:13 Now when they saw the boldness of Peter and John, and perceived that they were unlearned and ignorant men, they marvelled; and they took knowledge of them, that they had been with Jesus.
जब उन्होंने पतरस और यूहन्ना का हियाव देखा, ओर यह जाना कि ये अनपढ़ और साधारण मनुष्य हैं, तो अचम्भा किया; फिर उन को पहचाना, कि ये यीशु के साथ रहे हैं। - प्रेरितों ४:१३
ACTS 5:29B We ought to obey God rather than men.
...मनुष्यों की आज्ञा से बढ़कर परमेश्वर की आज्ञा का पालन करना ही कर्तव्य कर्म है। - प्रेरितों ५:२९
Romans 1:16 For I am not ashamed of the gospel of Christ: for it is the power of God unto salvation to every one that believeth;
क्योंकि मैं सुसमाचार से नहीं लजाता, इसलिये कि वह हर एक विश्वास करने वाले के लिये, पहिले तो यहूदी, फिर यूनानी के लिये उद्धार के निमित परमेश्वर की सामर्थ है। रोमियों १:१६
Ephesians 6:19, 20 And for me, that utterance may be given unto me, that I may open my mouth boldly, to make known the mystery of the gospel, For which I am an ambassador in bonds: that therein I may speak boldly, as I ought to speak.
और मेरे लिये भी, कि मुझे बोलने के समय ऐसा प्रबल वचन दिया जाए, कि मैं हियाव से सुसमाचार का भेद बता सकूं जिस के लिये मैं जंजीर से जकड़ा हुआ राजदूत हूं। और यह भी कि मैं उस के विषय में जैसा मुझे चाहिए हियाव से बोलूं। - इफिसियों ६:१९, २०
1 Thessalonians 2:4 But as we were allowed of God to be put in trust with the gospel, even so we speak; not as pleasing men, but God, which trieth our hearts.
पर जैसा परमेश्वर ने हमें योग्य ठहराकर सुसमाचार सौंपा, हम वैसा ही वर्णन करते हैं; और इस में मनुष्यों को नहीं, परन्तु परमेश्वर को, जो हमारे मनों को जांचता है, प्रसन्न करते हैं। - १ थिस्स्लुनीकियों २:४
2 Timothy 1:8 Be not thou therefore ashamed of the testimony of our Lord, nor of me his prisoner: but be thou partaker of the afflictions of the gospel according to the power of God;
इसलिये हमारे प्रभु की गवाही से, और मुझ से जो उसका कैदी हूं, लज्ज़ित न हो, पर उस परमेश्वर की सामर्थ के अनुसार सुसमाचार के लिये मेरे साथ दुख उठा। - २ तिमुथियुस १:८
Titus 2:15 These things speak, and exhort, and rebuke with all authority. Let no man despise thee. पूरे अधिकार के साथ ये बातें कह और समझा और सिखाता रह: कोई तुझे तुच्छ न जानने पाए। - तीतुस २:१५
1 Peter 2:12 Having your conversation honest among the Gentiles: that, whereas they speak against you as evildoers, they may by your good works, which they shall behold, glorify God in the day of visitation.
अन्यजातियों में तुम्हारा चालचलन भला हो: इसलिये कि जिन जिन बातों में वे तुम्हें कुकर्मी जानकर बदनाम करते हैं, वे तुम्हारे भले कामों को देखकर, उन्हीं के कारण कृपा दृष्टि के दिन परमेश्वर की महिमा करें। - १ पतरस २:१२
Proverbs 27:23 Be thou diligent to know the state of thy flocks, and look well to thy herds.
अपनी भेड़-बकरियों की दशा भली-भांति मन लगाकर जान ले, और अपने सब पशुओं के झुण्डों की देखभाल उचित रीति से कर। - नीतिवचन २७:२३
Isaiah 60:10A And the sons of strangers shall build up thy walls, and their kings shall minister unto thee:
परदेशी लोग तेरी शहरपनाह को उठाएंगे, और उनके राजा तेरी सेवा टहल करेंगे..... - यशायाह ६०:१०
Ezekiel 34:11 For thus saith the Lord GOD; Behold, I, even I, will both search my sheep, and seek them out.
क्योंकि परमेश्वर यहोवा यों कहता है, देखो, मैं आप ही अपनी भेड़-बकरियों की सुधि लूंगा, और उन्हें ढूंढ़ूंगा। - येहेजेकेल ३४:११
John 21:16 He saith to him again the second time, Simon, son of Jonas, lovest thou me? He saith unto him, Yea, Lord; thou knowest that I love thee. He saith unto him, Feed my sheep.
उस ने फिर दूसरी बार उस से कहा, हे शमौन यूहन्ना के पुत्र, क्या तू मुझ से प्रेम रखता है उस ने उन से कहा, हां, प्रभु तू जानता है, कि मैं तुझ से प्रीति रखता हूं: उस ने उस से कहा, मेरी भेड़ों की रखवाली कर। - युहन्ना २१:१६
1 Corinthians 3:6, 7 I have planted, Apollos watered; but God gave the increase. So then neither is he that planteth any thing, neither he that watereth; but God that giveth the increase.
मैं ने लगाया, अपुल्लोस ने सींचा, परन्तु परमेश्वर ने बढ़ाया। इसलिये न तो लगानेवाला कुछ है, और न सींचने वाला, परन्तु परमेश्वर जो बढ़ाने वाला है। - १ कुरिन्थियों ३:६, ७
1 Corinthians 3:10 According to the grace of God which is given unto me, as a wise masterbuilder, I have laid the foundation, and another buildeth thereon. But let every man take heed how he buildeth thereupon.
परमेश्वर के उस अनुग्रह के अनुसार, जो मुझे दिया गया, मैं ने बुद्धिमान राजमिस्त्री की नाईं नेव डाली, और दूसरा उस पर रद्दा रखता है। परन्तु हर एक मनुष्य चौकस रहे, कि वह उस पर कैसा रद्दा रखता है। - १ कुरिन्थियों ३:१०
1 Corinthians 9:11 If we have sown unto you spiritual things, is it a great thing if we shall reap your carnal things?
सो जब कि हम ने तुम्हारे लिये आत्मिक वस्तुएं बोई, तो क्या यह कोई बड़ी बात है, कि तुम्हारी शारीरिक वस्तुओं की फसल काटें। - १ कुरिन्थियों ९:११
2 Corinthians 9:6 He which soweth sparingly shall reap also sparingly; and he which soweth bountifully shall reap also bountifully.
परन्तु बात तो यह है, कि जो थोड़ा बोता है वह थोड़ा काटेगा भी; और जो बहुत बोता है, वह बहुत काटेगा। - २ कुरिन्थियों ९:६
2 Timothy 2:2 And the things that thou hast heard of me among many witnesses, the same commit thou to faithful men, who shall be able to teach others also.
और जो बातें तू ने बहुत गवाहों के साम्हने मुझ से सुनी है, उन्हें विश्वासी मनुष्यों को सौंप दे, जो औरों को भी सिखाने के योग्य हों। - २ तिमुथियुस २:२
1 Peter 5:2 Feed the flock of God which is among you, taking the oversight thereof , not by constraint, but willingly; not for filthy lucre, but of a ready mind;
कि परमेश्वर के उस झुंड की, जो तुम्हारे बीच में हैं रखवाली करो, और यह दबाव से नहीं, परन्तु परमेश्वर की इच्छा के अनुसार आनन्द से, और नीच-कमाई के लिये नहीं, पर मन लगा कर। - १ पतरस ५:२
John 12:32 And I, if I be lifted up from the earth, will draw all men unto me.
और मैं यदि पृथ्वी पर से ऊंचे पर चढ़ाया जाऊंगा, तो सब को अपने पास खीचूंगा। - युहन्ना १२:३२
1 Corinthians 1:17 For Christ sent me not to baptize, but to preach the gospel: not with wisdom of words, lest the cross of Christ should be made of none effect.
क्योंकि मसीह ने मुझे बपतिस्मा देने को नहीं, बरन सुसमाचार सुनाने को भेजा है, और यह भी शब्दों के ज्ञान के अनुसार नहीं, ऐसा न हो कि मसीह का क्रूस व्यर्थ ठहरे। - १ कुरिन्थियों १:१७
1 Corinthians 1:27-29 But God hath chosen the foolish things of the world to confound the wise; and God hath chosen the weak things of the world to confound the things which are mighty;
And base things of the world, and things which are despised, hath God chosen, yea , and things which are not, to bring to nought things that are:
That no flesh should glory in his presence.
परन्तु परमेश्वर ने जगत के मूर्खों को चुन लिया है, कि ज्ञान वालों को लज्ज़ित करे; और परमेश्वर ने जगत के निर्बलों को चुन लिया है, कि बलवानों को लज्ज़ित करे। और परमेश्वर ने जगत के नीचों और तुच्छों को, बरन जो हैं भी नहीं उन को भी चुन लिया, कि उन्हें जो हैं, व्यर्थ ठहराए। ताकि कोई प्राणी परमेश्वर के साम्हने घमण्ड न करने पाए। - १ कुरिन्थियों १:२७-२९
1 Corinthians 2:4 And my speech and my preaching was not with enticing words of man's wisdom, but in demonstration of the Spirit and of power:
और मेरे वचन, और मेरे प्रचार में ज्ञान की लुभाने वाली बातें नहीं परन्तु आत्मा और सामर्थ का प्रमाण था। - १ कुरिन्थियों २:४
**पृष्ट का आरंभ - TOP OF PAGE**
Topics: |
||
|
|
||
पवित्र बाइबल बताती है परमेश्वर के मन को, मनुष्य की दशा को, पपियों के विनाश को और विश्वासियों के आनन्द को। इसके नियम पवित्र हैं, इसकी शिक्षाएं अनिवार्य हैं, इसका इतिहास सत्य है और इसके निर्णय कभी न बदलने वाले हैं। बुद्धिमान होने के लिये इसे पढ़िये, सुरक्षित होने के लिये इस पर विश्वास कीजिये, पवित्र होने के लिये इसका पालन कीजिये। इसमें आपको दिशा देखाने के लिये प्रकाश है, सहारा देने के लिये भोजन है, उत्साहित करने के लिये आश्वासन है। यह यात्री का नक्शा है, तीर्थयात्री की लाठी है, संचालक का दिशा निर्देशक है, योद्धा की तलवार है, और मसीही का अधिकार पत्र है। यहां स्वर्ग खुला मिलता है और पुनः प्राप्त होता है, और नरक के दरवाज़े प्रगट किये जाते हैं। मसीह इसका भव्य विष्य है, हमारी भलाई इसकी योजना है और परमेश्वर की महिमा इसका लक्ष्य है। इससे याद्दाश्त भरी होनी चहिये, दिल पर इसका राज होना चाहिये और पैर बढ़ाने के लिये इसे मार्गदर्शक होना चाहिये। इसे बारम्बार प्रार्थना और धैर्य सहित पढ़ें। यह खज़ानों की खान है, महिमा का स्वर्ग है, आनन्द की नदी है। यह आपको इस जीवन में दी गई है, न्याय के समय खोली जायेगी और सदाकाल तक समर्ण रखी जाएगी। यह सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है, कार्य का सबसे बड़ा प्रतिफल देती है और जो कोई इसके पवित्र विधानों से मखौल करता है उसे दोषी ठहराती है। - [GI]