|
This text will be replaced by the flash music player.
अध्याय चुनिये या पूरी पुस्तक सुनने के लिये 'प्ले/Play' बटन चटकाइए। अन्य पुस्तकें सुनने के लिए नीचे दी सूची से चुनिए: ूरी पुस्तक डाउन्लोड करने के लिये पुस्तक के दाहिने दिये [ लिखित- Follow audio with text [opens new window]
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
पुर्तगाली भाषा - फ्रैंच भाषा - |
पवित्र बाइबल बताती है परमेश्वर के मन को, मनुष्य की दशा को, पपियों के विनाश को और विश्वासियों के आनन्द को। इसके नियम पवित्र हैं, इसकी शिक्षाएं अनिवार्य हैं, इसका इतिहास सत्य है और इसके निर्णय कभी न बदलने वाले हैं। बुद्धिमान होने के लिये इसे पढ़िये, सुरक्षित होने के लिये इस पर विश्वास कीजिये, पवित्र होने के लिये इसका पालन कीजिये। इसमें आपको दिशा देखाने के लिये प्रकाश है, सहारा देने के लिये भोजन है, उत्साहित करने के लिये आश्वासन है। यह यात्री का नक्शा है, तीर्थयात्री की लाठी है, संचालक का दिशा निर्देशक है, योद्धा की तलवार है, और मसीही का अधिकार पत्र है। यहां स्वर्ग खुला मिलता है और पुनः प्राप्त होता है, और नरक के दरवाज़े प्रगट किये जाते हैं। मसीह इसका भव्य विष्य है, हमारी भलाई इसकी योजना है और परमेश्वर की महिमा इसका लक्ष्य है। इससे याद्दाश्त भरी होनी चहिये, दिल पर इसका राज होना चाहिये और पैर बढ़ाने के लिये इसे मार्गदर्शक होना चाहिये। इसे बारम्बार प्रार्थना और धैर्य सहित पढ़ें। यह खज़ानों की खान है, महिमा का स्वर्ग है, आनन्द की नदी है। यह आपको इस जीवन में दी गई है, न्याय के समय खोली जायेगी और सदाकाल तक समर्ण रखी जाएगी। यह सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है, कार्य का सबसे बड़ा प्रतिफल देती है और जो कोई इसके पवित्र विधानों से मखौल करता है उसे दोषी ठहराती है। - [GI]